Post

फिशरीज में फ्यूचर

 भारत में मत्स्य उत्पादन कई गुना बढ़ाया जा सकता है बस आवश्यकता है, इस क्षेत्र से युवाओं को जोड़कर प्रशिक्षित करने की। फिशरीज साइंस क्या है और इसमें कितनी संभावनाएं हैं जानें.......

फिशरीज में फ्यूचर
भारत में मत्स्य उत्पादन कई गुना बढ़ाया जा सकता है बस आवश्यकता है, इस क्षेत्र से युवाओं को जोड़कर प्रशिक्षित करने की। फिशरीज साइंस क्या है और इसमें कितनी संभावनाएं हैं जानें.......


नदियों की प्रचुरता और दूर-दूर तक फैले समुद्री क्षेत्र के कारण भारत में जलीय जीव-जन्तुओं की कोई कमी नहीं है। समुद्र  एवं नदियों के तट पर रहने वाली एक बड़ी आबादी की आजीविका इन जलीय जीव-जंतुओं खासकर मछलियों पर ही निर्भर है।
अधिक संसाधनों की उपलब्धता के बाद भी देश में उतना मत्स्य उत्पादन नहीं हो रहा है, जितना हम कर सकते हैं। इसके पीछे बस एक ही कारण है कि मत्स्य उद्योग के प्रति लोगों में जागरुकता की कमी है। यदि युवा वर्ग फिशरीज साइंस का प्रशिक्षण लेकर इसे कैरियर के रूप में चुने तो निश्चित ही मत्स्य उत्पादन में देश नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं बस जरूरत है इसके वृहद रूप से प्रचार और प्रसार की।

Post a Comment

0 Comments