Post

वीडियो जॉकी

 नयी पीढ़ी में लाइव शो के बढ़ते क्रेज से जॉकी या वीडियो जॉकी एक करियर के रूप में तेजी से उभरा है। यदि किसी की म्यूजिक तथा बोलने एवं चीजों को प्रस्तुत करने में रूचि है, तो उसके लिए जॉकी का करियर बहुत ही बेहतर एवं शानदार आय वाला साबित हो सकता है। तुलनात्मक रूप से जॉकी का करियर कम वर्षों का होता है। पर कम समय में ही इतने पैसे, नाम, शोहरत कमाए जा सकते हैं, कि यह इस करियर का कोई नकारात्मक पहलू नहीं साबित होता।

नयी पीढ़ी में लाइव शो के बढ़ते क्रेज से जॉकी या वीडियो जॉकी एक करियर के रूप में तेजी से उभरा है। यदि किसी की म्यूजिक तथा बोलने एवं चीजों को प्रस्तुत करने में रूचि है, तो उसके लिए जॉकी का करियर बहुत ही बेहतर एवं शानदार आय वाला साबित हो सकता है। तुलनात्मक रूप से जॉकी का करियर कम वर्षों का होता है। पर कम समय में ही इतने पैसे, नाम, शोहरत कमाए जा सकते हैं, कि यह इस करियर का कोई नकारात्मक पहलू नहीं साबित होता।

कार्य
वीडियो जॉकी का मुख्य कार्य लोगों को म्यूजिक वीडियो के बारे में जानकारी देना तथा म्यूजिक से संबंधित शो को टीवी पर होस्ट करना है। बढ़ती प्रतियोगिता के दौर में लोगों को, विशेष रूप से युवा वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विभिन्न चैनल तमाम नए प्रकार के शो शुरू कर रहे हैं। इससे वीडियो जॉकी का एरिया बढ्ता जा रहा है और इसी के साथ इसमें अवसर भी। अब इनके कार्यों में म्यूजिक शो के प्रस्तुति के अलावा गेम शो, यूथ प्रोग्राम, सेलिब्रिटीज के इंटरवियु, क्विज शो, प्रोमोशनल गतिविधि, रोड शो आदि भी शामिल हो गए हैं। जॉकी मुख्य रूप से तीन एरिया में कार्य करते हैं। कार्य के अनुसार इन्हें वीजे, आरजे और डीजे  के नाम से पुकारा जाता है। वीजे का कार्य टीवी पर शो आयोजित करना,  जबकि आरजे यही काम रेडियो पर करता है। डीजे का कार्य क्लब, रेस्टोरंट और म्यूजिक स्टोर्स में लाइव शो प्रस्तुत करना है।

योग्यता
इस एरिया में जाने के लिए न तो एजुकेशनल बैकग्राउंड कोई शर्त है और न ही किसी औपचारिक ट्रेनिंग की जरूरत। यदि म्यूजिक में रूचि है, वीजे लायक बॉडी लैंग्वेज और प्लीजेंट आवाज के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत की जाने वाली भाषा में कमांड, तो इसमें प्रयास किया जा सकता है। हालांकि मास कम्युनिकेशन, विजुअल कम्युनिकेशन या परफोर्मिंग आर्ट की बैकग्राउंड इसमें सहायक हो सकती है। इसके अलावा वॉइस ट्रेनिंग के जरिए वीजे अपने काम के साथ अपनी आवाज में निखार ला सकता है।

व्यक्तिगत गुण
वीडियो जॉकी बनने के लिए संगीतप्रेमी होना बहुत जरूरी है। एक वीडियो जॉकी को गानों के नए ट्रेंड, नए वीडियो, म्यूजिक स्टार्स और दूसरे सेलिब्रिटी के बारे में हमेशा अपडेट रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्हें हर तरह के संगीत के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होनी आवश्यक है। हाजिर जवाब होने के साथ-साथ वीजे को मजाक-मस्ती करना भी आना चाहिए, ताकि दर्शकों का शो में इंट्रेस्ट बना रहे। इसके अतिरिक्त ड्रेस सेंस, बॉडी लैंग्वेज, मधुर आवाज, बातचीत में प्रयोग होने वाली सभी आम भाषाओं पर अच्छी पकड़ और प्रजेंस ऑफ मांइड होना चाहिए।

अवसर
वीजे अपने लिए म्यूजिक चैनलों, म्यूजिक शो और फिल्म से संबंधित प्रोग्रामों में काम तलाश सकते हैं। कई वीजे देश विदेश में भी शो होस्ट करते हैं। एक अनुभवी वीजे एंकरिंग के साथ-साथ थियेटर, फिल्मों व म्यूजिक वीडियो में भी काम कर सकता है। बहुत पॉपुलर होने पर इसके अलावा अन्य कई सारे ऑप्शन भी निकल आते हैं।

कमाई
एक वीडियो जॉकी की कमाई मुख्यत: उसके शो की पॉपुलैरिटी पर निर्भर करती है। शो को जितनी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिलेगी, कमाई उतनी ही बढ़ती जाएगी।

कोर्स
 • बीए इन जर्नलिज्म
 • एमए इन मीडिया कम्युनिकेशन ऐंड मैनेजमेंट
 • मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज, एमए इन मास कम्युनिकेशन
 • डिप्लोमा इन कम्युनिकेशन ऐंड मीडिया डेवलपमेंट
 • डिप्लोमा इन फंडामेंटल ऐंड ऑडियोविजुअॅल एजुकेशन
 • कोर्स इन टीवी रिर्पोटिंग, प्रेजेंटेशन ऐंड प्रोडक्शन

संस्थान
 1. यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता, कोलकाता
 2. यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, चेन्नई
 3. एमसीआरसी, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
 4. मनिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन, मनिपाल
 5. मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन, अहमदाबाद
 6. एसएनडीटी वुमेन्स यूनिवर्सिटी, मुंबई
 7. एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म ऐंड टेलीविजन, नोएडा
 8. डॉ. हरिकिशन गौड विश्वविद्यालय, मध्यप्रदेश

Post a Comment

0 Comments